कल निहाल और अधिबन के विश्व कप से बाहर होने के बाद आज भारतीय प्रसंशकों को हरिकृष्णा और विदित की हार से दोहरा झटका लगा 

पर उम्मीद है की कल सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए दोनों खिलाड़ी जोरदार वापसी करेंगे की क्यूंकी उनमे क्षमता की कोई कमी नहीं है

आज प्रतियोगिता में पहली बार हरिकृष्णा पहली बार ओपनिंग में मुश्किल में नजर आए और शुरुआत से ही सही योजना नहीं बना सके 


काफी समय बाद हरि इस तरह की हार का करना पड़ा है और कल वह जरूर जोरदार वापसी की कोशिश करेंगे 

भारत के लिए विदित आसानी से मैच ड्रॉ करते नजर आ रहे थे पर अचानक वह समय के दबाव में गलत चाले चल बैठे और मैच हाथ से निकल गया 

देखे कैसे विदित के हाथ से एकदम ड्रॉ मैच निकल गया 

हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से 

राउंड 3 के सभी मुक़ाबले