फीडे विश्व शतरंज संघ नें 2021 के फीडे विश्व शतरंज कप के खिलाड़ियों की फाइनल सूची जारी कर दी है । 10 जुलाई से लेकर विश्व कप 8 अगस्त तक खेला जाएगा । 

विश्व कप के शीर्ष 10 खिलाड़ियों मे दुनिया के सारे दिग्गज खिलाड़ी शामिल होने से यह अब तक का सबसे कडा विश्व कप होने जा रहा है । 

पेंटाला हरीकृष्णा और विदित गुजराती को औसत रेटिंग के आधार पर जगह बनाने मे कामयाब रहे है 

भारत के राष्ट्रीय चैम्पियन होने के कारण अरविंद चितांबरम को ज़ोन 3.7 से सीधा प्रवेश मिला है 

इंडियन क्वालिफायर जीतकर इनियन अपना पहला विश्व कप खेलेंगे 

भारतीय संघ से अधिबन को नामांकित किया गया था तो वह अपना दूसरा विश्व कप खेलेंगे 

जबकि निहाल सरीन , डी गुकेश और प्रग्गानंधा को फीडे प्रेसिडेंट अरकादी द्वारकोविच की तरह से वाइल्ड कार्ड प्रवेश दिया है और इस तरह ओपन वर्ग मे भारत से 8 खिलाड़ी भाग लेंगे को अपने आप मे एक रिकॉर्ड होगा । देखना होगा की इस बार कौन सा भारतीय खिलाड़ी यह सफर तय करता है । 

महिला वर्ग 

महिला वर्ग के शीर्ष 10 खिलाड़ियों मे भारतीय ग्रांड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली को छठी वरीयता दी गयी है 

एशिया के कोटे से पद्मिनी राऊत को भी विश्व कप मे मौका मिलने जा रहा है 

राष्ट्रीय चैम्पियन होने के नाते ज़ोन 3.7 से भक्ति कुलकर्णी को प्रवेश दिया गया है 

जबकि भारतीय संघ की ओर से वैशाली को नामांकित किया गया है 

खिलाड़ियों की सूची :