chessbase india logo

जून फीडे रेटिंग:आनंद,हम्पी शीर्ष 10 में, निहाल 2600 पार

by Niklesh Jain - 02/06/2019

फीडे की विश्व शतरंज रेटिंग जारी कर दी गयी है और भारत के लिहाज से मिश्रित परिणाम रहे है । पुरुष विश्व रैंकिंग में मेगनस कार्लसन नया इतिहास रचने के बेहद करीब है और 2875 अंको के साथ खुद के ही रिकॉर्ड को तोडकर 2900 की ओर बढ्ने का इरादा पहले ही जाहिर कर चुके है । भारतीय खिलाड़ियों में आनंद अभी भी शीर्ष भारतीय है पर विश्व रैंकिंग में उन्हे 2 स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 9वे स्थान पर है । जबकि हम्पी महिलाओं में चौंथे स्थान पर पहुँच गयी है । हरिकृष्णा विश्व नंबर 24 बने हुए है । विदित +2700 क्लब में बने हुए है तो अधिबन को खासा नुकसान हुआ है और अब वह 2701 से गिरकर 2676 पर जा पहुंचे है । इन सबके बीच नन्हें खिलाड़ी निहाल सरीन 2600 रेटिंग पर पहुँचने वाले वर्तमान समय में दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए है । पढे यह लेख ।  

फीडे विश्व रैंकिंग में विश्व क्लासिकल शतरंज चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें अपना विश्व नंबर एक के ताज को एक अलग ही ऊंचाई दे दी है । इसके साथ ही कार्लसन लगातार 91 रेटिंग लिस्ट से पहले पायदान पर है और यह एक विश्व रिकार्ड है ।

क्या कार्लसन बढ़ाएँगे 2900 की ओर कदम ?

इस रेटिंग लिस्ट की खास बात कार्लसन 2875 और विश्व नंबर 2 अमेरिका के फबियानों करूआना 2819 के बीच 56 अंको का बड़ा फासला है जो शीर्ष स्तर पर कम ही देखा गया है । तीसरे स्थान पर 2805 अंको के साथ चीन के डींग लीरेंन ,चौंथे स्थान पर 2779 अंको के साथ फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव ,इतने ही अंको के साथ नीदरलैंड के अनीश गिरि पांचवे स्थान पर ,2775 अंको के साथ रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीशचुक छठे तो इतने ही अंको के साथ रूस के इयान नेपोंनियची सातवे स्थान पर ,2774 अंको के साथ अजरबैजान के शाकिरयार ममेद्यारोव आठवे स्थान पर है ।

Standard Top 100 Players June 2019
RankNameTitleCountryRatingGamesB-Year
 1 Carlsen, Magnus g NOR 2875 9 1990
 2 Caruana, Fabiano g USA 2819 9 1992
 3 Ding, Liren g CHN 2805 0 1992
 4 Vachier-Lagrave, Maxime g FRA 2779 14 1990
 5 Giri, Anish g NED 2779 2 1994
 6 Grischuk, Alexander g RUS 2775 11 1983
 7 Nepomniachtchi, Ian g RUS 2775 8 1990
 8 Mamedyarov, Shakhriyar g AZE 2774 2 1985
 9 Anand, Viswanathan g IND 2767 9 1969
 10 Artemiev, Vladislav g RUS 2761 9 1998
 11 Dominguez Perez, Leinier g USA 2760 7 1983
 12 Radjabov, Teimour g AZE 2759 2 1987
 13 Nakamura, Hikaru g USA 2754 6 1987
 14 So, Wesley g USA 2754 4 1993
 15 Kramnik, Vladimir g RUS 2753 0 1975
 16 Aronian, Levon g ARM 2752 11 1982
 17 Karjakin, Sergey g RUS 2748 2 1990
 18 Wei, Yi g CHN 2741 4 1999
 19 Topalov, Veselin g BUL 2740 0 1975
 20 Yu, Yangyi g CHN 2738 2 1994

क्या आनंद एक बार फिर शीर्ष में अपना स्थान कायम रखते हुए उसमें सुधार करेंगे 

भारत के विश्वनाथन आनंद को 2 स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 2767 अंको के साथ नौवे स्थान पर है जबकि पहली बार रूस के अर्टेमिव ब्लादिस्लाव 2761 अंको के साथ विश्व टॉप 10 में शामिल होने में कामयाब रहे है ।

भारतीय पुरुष खिलाड़ियों में आनंद के बाद शीर्ष 100 में पेंटाला हरिकृष्णा 4अंको के सुधार के साथ 2734 अंको के साथ 24वे स्थान पर बने हुए है ,विदित गुजराती 2707 अंको के साथ 34 वे स्थान पर है । 

सबसे ज्यादा भास्करन अधिबन को हुआ है और वह 26 अंको के नुकसाब के साथ ,2676 अंको के साथ 66वे स्थान पर पहुँच गए है कृष्णन शशिकिरण 2673 अंको के साथ 73वे स्थान पर है ।

वही भारत के निहाल सरीन आखिरकार इतिहास रचने हुए 2606 रेटिंग के साथ भारत के नंबर 9 बन गए है साथ ही वर्तमान में विश्व में 2600 रेटिंग के सबसे युवा खिलाड़ी भी 

महिला वर्ग !

महिला खिलाड़ियों में भारत की कोनेरु हम्पी 1 स्थान का सुधार करते हुए 2558 अंको के साथ चौंथे स्थान पर पहुँच गयी है जबकि द्रोणावल्ली हरिका 2492 अंको के साथ 14 वे स्थान पर बनी हुई है ।

Standard Top 100 Women June 2019
RankNameTitleCountryRatingGamesB-Year
 1 Hou, Yifan g CHN 2659 3 1994
 2 Ju, Wenjun g CHN 2592 3 1991
 3 Muzychuk, Mariya g UKR 2563 0 1992
 4 Koneru, Humpy g IND 2558 3 1987
 5 Lagno, Kateryna g RUS 2554 0 1989
 6 Muzychuk, Anna g UKR 2539 0 1990
 7 Cmilyte, Viktorija g LTU 2538 0 1983
 8 Goryachkina, Aleksandra g RUS 2537 8 1998
 9 Kosteniuk, Alexandra g RUS 2530 5 1984
 10 Dzagnidze, Nana g GEO 2511 3 1987
 11 Tan, Zhongyi g CHN 2507 3 1991
 12 Gunina, Valentina g RUS 2506 0 1989
 13 Lei, Tingjie g CHN 2505 3 1997
 14 Harika, Dronavalli g IND 2492 0 1991
 15 Kashlinskaya, Alina m RUS 2492 0 1993
 16 Zhao, Xue g CHN 2485 0 1985
 17 Khotenashvili, Bela g GEO 2480 3 1988
 18 Khademalsharieh, Sarasadat m IRI 2478 3 1997
 19 Stefanova, Antoaneta g BUL 2474 3 1979
 20 Paehtz, Elisabeth m GER 2473 6 1985


टीम रैंकिंग में विश्व रैंकिंग सूची में शामिल 185 देशो में भारत 2669 औसत रेटिंग के साथ पुरुष वर्ग में चौंथे स्थान पर है । पहले स्थान पर रूस ( 2741) , दूसरे स्थान पर अमेरिका ( 2713) तो तीसरे स्थान पर चीन ( 2710 ) है ।

Country rank by average rating of top 10 players
 AverageGMsIMsTotal Titled
1Russia27412545382610
2United States of America2713101162809
3China27104638173
4India266960105388
5Ukraine266592205574
6Azerbaijan26572432153
7Armenia26514329128
8Hungary264656121493
9Poland263944108436
10France263850113455

महिला वर्ग में भारत नें अब तक की अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करते हुए औसत रेटिंग 2408 के साथ उक्रेन (2406) को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है । जबकि अभी भी चीन (2496) पहले तो रूस (2484) दूसरे स्थान पर काबिज है ।

Women

Country rank by average rating of top 10 players
 AverageGMsIMsTotal Titled
1China24964638173
2Russia24842545382610
3India240860105388
4Ukraine240692205574
5Georgia24053240133
6Poland234644108436
7Hungary233856121493
8United States of America2333101162809
9Germany2333962721414
10Azerbaijan23262432153


Contact Us