फीडे ग्रां प्री फाइनल - बेनतीजा रही पहली बाजी 

अमेरिका के दो दिग्गज खिलाड़ी लेवोन अरोनियन और हिकारु नाकामुरा के बीच बाजी ड्रॉ पर समाप्त हुई ।

सफ़ेद मोहरो से खेल रहे हिकारु नें राय लोपेज ओपनिंग मे खेल को रोचक बनाने की कोशिश की

पर लेवोन अरोनियन के अनुभव और शानदार चालों से खेल मे हिकारु कभी भी बढ़त नहीं बना सके 

अंत मे जब खेल खत्म हुआ तब नाकामुरा बोर्ड पर दो वजीर बना चुके थे पर लेवोन नें लगातार शह देते हुए मैच ड्रॉ करा लिया 

अब देखना होगा की क्या सफ़ेद मोहरो से अरोनियन जीत हासिल करेंगे यह नाकामुरा इस मैच को जीतकर फीडे कैंडीडेट की ओर कदम बढ़ाएँगे