चेन्नई ग्रांड मास्टर्स 2024 : R6 : अर्जुन को हराकर अरविंद नें बदले समीकरण
चेन्नई ग्रांड मास्टर्स शतरंज के छठे दिन कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी नें नहीं की थी, सबसे आगे चल रहे और शानदार परिणाम हासिल कर रहे भारत के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी अर्जुन एरीगैसी को लोकल बॉय अरविंद चितांबरम नें एक बेहद शानदार बाजी में पराजित करते हुए ना सिर्फ टूर्नामेंट को पूरी तरह से खोल दिया है बल्कि एक शानदार जीत उन्हे शीर्ष में भी स्थान दिला सकती है वहीं ना सिर्फ इस टूर्नामेंट के खिताब बल्कि फीडे सर्किट को जीतने की ओर बढ़ रहे अर्जुन के अभियान को इस हार से बड़ा झटका लगा है और अब सब कुछ उनके और लेवान अरोनियन के आज के मैच के परिणाम पर निर्भर करेगा ऐसे में आज अंतिम राउंड बेहद रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है । पढे यह लेख Photos: Himank Ghosh and Anmol Bhargav

चेन्नई ग्रांड मास्टर्स : अरविंद नें किया अर्जुन को हराकर उलटफेर , रोमांचक हुआ टूर्नामेंट का अंत
चेन्नई ग्रांड मास्टर्स शतरंज का आखिरी राउंड आज सबसे ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है क्यूंकी एक राउंड पहले जहां अर्जुन एरीगैसी की खिताब जीत सुनिश्चित लग रही थी , छठे राउंड में अरविंद चितांबरम के हाथो उनकी हार नें कई तरह की संभावनाओं को खोल दिया है ।
लगातार शानदार प्रदर्शन करते आ रहे अर्जुन का सामना काले मोहरो से अरविंद चितांबरम से था अरविंद नें सफ़ेद मोहरो से ट्रोमपोसकी ओपनिंग से पहले तो अर्जुन को चौंकाया और फिर उसके बाद खेल में अच्छी स्थिति हासिल कर ली , बाजी दबते देख अर्जुन नें सक्रियता के लिए कुछ प्रयास किए और खतरे उठाए पर अरविंद नें बेहद सधे हुए अंदाज में कोई भी मौका ना देते हुए 48 चालों में शानदार जीत दर्ज की ।

कल विदित के पास अपने खराब जा रहे टूर्नामेंट को सुधारने का एक बड़ा मौका हाथ से निकल गया , अरोनियन के खिलाफ एक बेहतर लग रही बाजी ड्रॉ रही ।

अन्य मुक़ाबले में मकसीम लागरेव नें आलेक्सी सराना से और

हमवतन अमीन तबातबाई और परहम मघसूदलू नें बजाई ड्रॉ खेली ।

मैच के बाद सागर शाह और अधिबन भास्करन के साथ अपने खेल का विश्लेषण करते हुए अरविंद चितांबरम

कोमेंट्री रूम का एक दृश्य
Rank after Round 6
| Rk. | SNo | Name | FED | RtgI | Pts. | TB1 | TB2 | TB3 | TB4 | ||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 6 | GM | Erigaisi, Arjun | IND | 2799 | 4 | 0,5 | 10,75 | 3 | 3 | |
| 2 | 4 | GM | Aronian, Levon | USA | 2739 | 4 | 0,5 | 10,75 | 2 | 0 | |
| 3 | 1 | GM | Aravindh, Chithambaram Vr. | IND | 2706 | 3,5 | 0,5 | 11,00 | 1 | 0 | |
| 4 | 8 | GM | Tabatabaei, M. Amin | IRI | 2686 | 3,5 | 0,5 | 8,50 | 2 | 1 | |
| 5 | 2 | GM | Vachier-Lagrave, Maxime | FRA | 2737 | 2,5 | 1 | 6,25 | 1 | 0 | |
| 6 | 7 | GM | Maghsoodloo, Parham | IRI | 2712 | 2,5 | 0 | 6,75 | 1 | 0 | |
| 7 | 3 | GM | Vidit, Santosh Gujrathi | IND | 2739 | 2 | 0 | 6,75 | 0 | 0 | |
| 8 | 5 | GM | Sarana, Alexey | SRB | 2679 | 2 | 0 | 6,25 | 0 | 0 |
Pairings/Results
देखे सभी मुक़ाबले
