केन्स ,फ्रांस में सम्पन्न हुए केन्स इंटरनेशनल ओपन शतरंज का खिताब दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रांड मास्टर भारत के सितारे डी गुकेश नें अपने नाम कर लिया । डी गुकेश ने अपने शानदार प्रदर्शन में नौ राउंड खेलकर 2667 रेटिंग स्तर का प्रदर्शन करते हुए कुल 7.5 अंक बनाए ।

इस राउंड उन्होने 6 जीत दर्ज की जबकि 3 मुक़ाबले ड्रॉ खेले ।

गुकेश इस प्रदर्शन के साथ ही अपनी लाइव रेटिंग में 2567 अंको पर पहुँच गए है जो 13 वर्ष की उम्र के हिसाब से एक रिकार्ड है । प्रतियोगिता में 7 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक में दूसरे स्थान पर चीन के अनुभवी ग्रांड मास्टर जेंग चोंगशेंग रहे तो तीसरे स्थान पर मेजबान फ्रांस के फीडे मास्टर लंबार्ड गुइलऔमे रहे । भारत के शिवा महादेवन 6 अंक बनाकर 10 वे तो हर्षवर्धन जीबी 5.5 अंक बनाकर 18 वे स्थान पर रहे । 

देखे गुकेश की इस जीत का विडियो 

हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से 

खूबसूरत टूर्नामेंट हाल 

केन्स शहर को खूबसूरती आप विमान के उतरते वक्त निहार सकते है 

अपने आप को गुकेश के मैच के दबाव से दूर  रखक्ने के लिए गुकेश के पिता रजनीकान्त नें ( सफ़ेद मोहरे ) वर्ग बी ( अंडर 1700 ) में भाग लेकर ना सिर्फ 100 रेटिंग बढ़ाई बल्कि नौवा स्थान भी हासिल किया 

उम्मीद है गुकेश का 2600 रेटिंग की ओर यह सफर यूं ही चलता रहेगा