chessbase india logo

क्या वेंकटेश करेंगे भारत के नाम भोपाल का खिताब?

by Niklesh Jain - 28/12/2019

भोपाल इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट अपने आखिरी  पड़ाव मे आ चुका है और अब चूंकि सिर्फ अंतिम राउंड खेला जाना बाकी है हर कोई यह जानना चाहता है की इस बार का विजेता कौन होगा ? और इसका जबाब है - " कहना मुश्किल है " राउंड 9 में समीकरण कुछ यूं बदले की चार खिलाड़ी उज्बेकिस्तान के याक़ूबबोएव नोदिरबेक, हंगरी के चेबे अटिला ,भारत के एम आर वेंकटेश और वियतनाम के नुगेयन वान हुय 7.5 अंको पर पहुँच गए है और अंतिम राउंड में आपस में मुक़ाबला खेलेंगे और यहाँ पर हार और जीत खिताब तय कर सकती है तो ड्रॉ 7 अंको पर खेल रहे 8 खिलाड़ियों के लिए रास्ता खोल सकती है । भारत की नजरे इस पर भी रहेंगी की क्या अब तक भारतीय खिलाड़ियों की पहुँच से अब तक दूर रहा यह खिताब कोई भारतीय जीतेगा ? तो नजरे होंगी आज पहले बोर्ड पर खेल रहे वेंकटेश पर ,अगर उन्होने नोदिरबेक को हराया तो खिताब जीतने की प्रबल संभावना दिखाई पड़ती है पढे यह लेख 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे मध्य भारत के सबसे बड़े मुक़ाबले “भोपाल इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज 2019 “ का विजेता कौन बनेगा यह जानने के लिए अंतिम और निर्णायक राउंड का इंतजार बचा है जो 28 दिसंबर को सुबह 10 से खेला जाएगा । उज्बेकिस्तान के याक़ूबबोएव नोदिरबेक ,भारत के एम आर वेंकटेश ,हंगरी के चेबे अटिला और वियतनाम के नुज्ञेन वान हुय सभी 7.5 अंको पर है और ऐसे में कौन इस बार भोपाल इंटरनेशनल जीतेगा कहना मुश्किल है ।

राउंड 9 में खेले गए गए मुक़ाबले के बाद खिताब कौन जीतेगा यह कहना बहुत मुश्किल हो गया है । आज पहले बोर्ड पर सबसे आगे चल रहे टॉप सीड उज्बेकिस्तान के याक़ूबबोएव नोदिरबेक को कोलम्बिया के ग्रांड मास्टर रिओस कृस्टियन नें ड्रॉ पर रोकते हुए खिताब का रोमांच कायम रखा है । क्लोस कॅटलन ओपनिंग में हुए इस मुक़ाबले में नोदिरबेक नें बहुत ज़ोर लगाया पर रिओस नें शानदार खेल खेलते हुए खेल को विरोधी रंग के ऊंट के एंडगेम की ओर मोड दिया और खेल 62 चालों के संघर्ष के बाद ड्रॉ रहा ।

इस ड्रॉ का फायदा मिला दूसरे टेबल पर खेल रहे हंगरी के चेबे अटिला को जिन्होने खिताब के प्रबल दावेदार उक्रेन के स्टानीस्लाव बोगदानोविच को पराजित करते हुए सभी को चौंका दिया । पिर्क ओपनिंग के मॉडर्न वेरीएसन में चेबे नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए स्टानीस्लाव को कोई मौका ना देते हुए 38 चालों में जीत दर्ज करते हुए सयुंक्त बढ़त में स्थान बना लिया ।

26 दिसंबर को चेबे 44 वर्ष के हो गए और 27 दिसंबर को इस जीत से उन्होने खुद को तोहफा दिया 

तीसरे बोर्ड पर भारत के एम आर वेंकटेश नें आखिरकार प्रतियोगिता में अब तक का सबसे बेहतरीन मुक़ाबला खेलते हुए रूस के अनुभवी ग्रांड मास्टर मकसीम लुगोव्स्कोय को मात देते हुए सयुंक्त बढ़त में स्थान तो बनाया है और अब उनके खिताब जीतने के अच्छे आसार भी है । आज के राउंड में फ्रेंच ओपनिंग में वेंकटेश नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए मध्य खेल में 2 प्यादो की बढ़त बना ली और आसानी से 37 चालों में जीत दर्ज की ।

चौंथा मुक़ाबला जीते चौंथी टेबल पर वियतनाम के नुज्ञेन वान हुय नें जिन्होने उज्बेकिस्तान के ओर्टिक निगमटोव को मात देते हुए सयुंक्त बढ़त में स्थान बनाया । काले मोहरो से खेलते हुए कारो कान अडवांस वेरीएसन में उन्होने 42 चालों में मुक़ाबला अपने नाम किया ।

अन्य महत्वपूर्ण मुकाबलो में परिणाम कुछ यूं रहे – पांचवे बोर्ड पर इन्डोनेशिया के तहर योसेफ नें स्लोवाकिया के मानिक मिकुलस से ड्रॉ खेला ,छठे बोर्ड पर अजरबैजान के अजर मिज़ोएव नें भारत के अनादकत कर्तव्य को पराजित किया तो सातवे बोर्ड पर बेहद संघर्ष के बाद उक्रेन के एडम तुखेव नें भारत के अनुभवी खिलाड़ी अनूप देशमुख को मात दी ,आठवे बोर्ड पर रूस के डेनिस एराश्चेंकोव नें भारत के रथनीश आर से ड्रॉ खेला तो नौवे बोर्ड पर भारत के उत्कल रंजन साहू नें हमवतन सुमेर अर्श को मात दी , दसवें बोर्ड पर भारत के शरण राव नें हमवतन प्रणव वी को पराजित किया ।

अंतिम राउंड के मुक़ाबले सबसे महत्वपूर्ण होंगे जब पहले बोर्ड पर भारत के एम आर वेंकटेश उजबेकस्तान के नोदिरबेक से तो वियतनाम के नुज्ञेन वान हुय हंगरी के चेबे अटिला से मुक़ाबला खेलेंगे और बहुत संभव है की कोई नया विजेता इनमें से ही बने , हालांकि दूसरे स्थान पर 8 खिलाड़ी 7 अंको पर है और उपर दोनों मुक़ाबले ड्रॉ होने की स्थिति में परिणाम किसी के पक्ष में भी जा सकता है । अंतिम राउंड के बाद दोपहर 3 बजे से पुरूष्कार वितरण कार्यक्रम होगा ।

देखे भोपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट हिन्दी चेसबेस इंडिया की नजर से 

Rank after Round 9

Rk.SNo NameTypsexGrFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 
11
GMYakubboev NodirbekUZB2592Uzbekistan7,50,051,056,045,756
25
GMVenkatesh M.R.IND2491Tamil Nadu - India7,50,049,554,043,507
310
IMNguyen Van HuyVIE2457Vietnam7,50,049,053,542,257
415
GMCzebe AttilaHUN2374Hungary7,50,046,551,542,507
54
GMRios Cristhian CamiloCOL2505Colombia7,00,052,056,542,505
67
IMTaher Yoseph TheolifusINA2469Indonesia7,00,051,054,540,506
714
GMManik MikulasSVK2379Slovakia7,00,049,554,041,005
83
GMTukhaev AdamUKR2552Ukraine7,00,048,553,541,505
99
GMMirzoev AzerAZE2457Azerbaijan7,00,047,552,540,256
1017
Sahoo Utkal RanjanIND2329Odisha - India7,00,045,549,035,756
1119
Raahul V SIND2252Tamil Nadu - India7,00,043,548,036,006
1243
Sharan RaoIND1912Karnataka - India7,00,043,547,537,007
132
GMBogdanovich StanislavUKR2562Ukraine6,50,052,056,037,756
148
GMLugovskoy MaximRUS2466Russia6,50,051,056,039,506
1522
GMZiatdinov RasetS60USA2204United States of America6,50,050,054,536,006
166
IMNigmatov OrtikUZB2474Uzbekistan6,50,049,553,537,256
1711
IMKhusenkhojaev MuhammadTJK2427Tajikistan6,50,048,052,535,756
1829
Mahindrakar IndrajeetIND2042Maharashtra - India6,50,046,551,034,506
1932
AGMRathneesh RU15IND2006Tamil Nadu - India6,50,046,551,033,256
2021
Varun VIND2250Andhra Pradesh - India6,50,046,550,534,006
2131
Anadkat KartavyaU15IND2023Gujarat - India6,50,045,550,034,256
2234
Trivedi Karan RIND1949Gujarat - India6,50,044,548,031,256
2324
WIMFranco Valencia AngelawCOL2167Colombia6,50,042,546,031,756
2430
Sri Sai Baswanth PIND2027Telangana - India6,50,042,046,533,755
2513
IMEraschenkov DenisRUS2386Russia6,50,042,045,533,005
2638
Jain Kashish ManojU15IND1934Maharashtra - India6,50,041,545,532,255
27123
Jani Kushal RU13IND1611Gujarat - India6,00,048,050,530,255
2818
Pranav VU13IND2264Tamil Nadu - India6,00,046,049,530,506
2937
Lakshmi Sandeep Naidu VIND1937Andhra Pradesh - India6,00,045,049,030,006
3027
Jay KundaliyaIND2088Gujarat - India6,00,045,048,530,505
3112
IMAbdisalimov AbdimalikUZB2394Uzbekistan6,00,044,548,529,255
3220
Sapaev MaksadUZB2250Uzbekistan6,00,044,048,530,505
3328
Shiva Pavan Teja Sharma UIND2072Andhra Pradesh - India6,00,044,048,030,755
3454
Shaik Sumer ArshU11IND1826Telangana - India6,00,044,048,029,006
3523
IMDeshmukh AnupIND2168Maharashtra - India6,00,043,047,028,255
3656
AFMPawar HarshitU13IND1823Delhi - India6,00,043,046,528,005
37115
Mithil Anande PIND1632Maharashtra - India6,00,042,545,026,255
3840
Gokhale Rishabh ChandrashekharU15IND1927Maharashtra - India6,00,040,544,027,255
3952
Sahu Rajendra KumarIND1837Odisha - India6,00,040,544,026,255
4073
Tiwari ShivanshIND1770Madhya Pradesh - India5,50,049,552,028,755
4116
Bharat Kumar Reddy PoluriIND2337Andhra Pradesh - India5,50,049,054,029,005
4270
Phatak AanjaneyaIND1776Maharashtra - India5,50,048,052,024,754
43118
Lund RachitU15IND1625Maharashtra - India5,50,046,048,524,505
4464
Darsh KansalU15IND1793Madhya Pradesh - India5,50,045,550,027,005
4584
Lad Mandar PradipU13IND1740Goa - India5,50,045,549,027,004
4644
Srikrishnan PU15IND1898Tamil Nadu - India5,50,045,048,525,504
4726
WGMSafranska AndawFRA2112France5,50,044,548,528,004
48127
Aditya RawatU13IND1600Delhi - India5,50,044,548,026,754
4991
Love JindalIND1714Punjab - India5,50,044,047,023,755
5041
Nagare AkhileshIND1918Maharashtra - India5,50,043,548,026,755

देखे अभी तक के सभी मुक़ाबले 

 

 

 

 


Related news:
उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक बने भोपाल इंटरनेशनल के विजेता ,भारत के वेंकटेश रहे उपविजेता

@ 29/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल - R8:नोदिरबेक की बढ़त बरकरार

@ 27/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल - नोदिरबेक नें सिर्फ 18 चालों में स्टानीस्लाव को हराकर बनाई बढ़त

@ 26/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल - स्टानीस्लाव नें लगाया जीत का सिक्सर , मध्यप्रदेश के शिवांश नें किया प्रभावित

@ 25/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल -R2&3 :दस का दम बरकरार!

@ 22/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल 2019 - देखे लाइव मुक़ाबले

@ 22/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल आरंभ - सीडेड खिलाड़ियों की आसान जीत

@ 22/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल - स्वागत से अभिभूत हुए खिलाड़ी

@ 20/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर टूर्नामेंट 2019:आमंत्रण

@ 19/11/2019 by Niklesh Jain (hi)

Contact Us