Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

अर्जुन बने चेसबेस इंडिया डैथ मैच 2.0 के विजेता

by Niklesh Jain - 08/11/2022

भारत के दो युवा ग्रांड मास्टरों और भविष्य के बड़े सितारों अर्जुन एरिगासी और डी गुकेश के बीच आयोजित किया गया चेसबेस ओरिजनल्स डैथ मैच 2-0 के आयोजन नें एक नया इतिहास बनाते हुए शतरंज के खेल को एक अविश्वसनीय ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया ,लोगो नें इसे भविष्य का शतरंज माना । अर्जुन एरिगासी नें अपने साथी खिलाड़ी और डी गुकेश को पराजित करते हुए चेसबेस इंडिया डैथ मैच शतरंज 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है ।अर्जुन नें खास तरह के फॉर्मेट में खेले गए मुक़ाबले में गुकेश को शतरंज के सबसे छोटे फॉर्मेट 1 मिनट के बुलेट मुक़ाबले में अपनी खास काबलियत के चलते पीछे छोड़ते हुए दोनों के बीच हुए कुल 19 मैच के मुक़ाबले को 15.5-13.5 से जीता । हर मैच के बाद दर्शको की तालियों नें खिलाड़ियों को जमकर प्रोत्साहित किया ! इसके साथ ही आयोजित ड्रीमहैक रैपिड का खिताब ग्रांड मास्टर रोहित ललित बाबू नें तो ब्लिट्ज़ का खिताब ग्रांड मास्टर अभिमन्यु पौराणिक नें अपने नाम किया तो कॉमेडीयन ओवर द बोर्ड का खिताब समय रैना नें जीता । पढे यह लेख 



अर्जुन बने डैथ मैच शतरंज 2022 के विजेता ,रोमांचक मुक़ाबले में गुकेश को हराया

भारत के दो सबसे प्रतिभाशाली युवा ग्रांड मास्टर जिन्हे भविष्य का विश्व चैम्पियन भी कहा जा रहे है ,डी गुकेश और अर्जुन एरिगासी के बीच हुआ चेसबेस इंडिया ओरिजनल डैथ मैच 2.0 विश्व के नंबर 26 खिलाड़ी अर्जुन एरिगासी की जीत के साथ खत्म हुआ ।

सबसे पहले सेगमेंट में 90 मिनट के दौरान चार रैपिड मुक़ाबले खेले गए जिसमें ब्लाइंड फ़ोल्ड, चैस 960 ,नो केस्लिंग और सामान्य रैपिड मुक़ाबले के बाद अर्जुन 2 जीत और 1 ड्रॉ और 1 हार के साथ 7-4 से आगे निकल गए थे । इस फॉर्मेट मे जीतने पर 3 अंक तो ड्रॉ पर एक अंक दिया गया ।

खेल की शुरुआत सबसे पहले ब्लाइंड फ़ोल्ड से हुई जो मुक़ाबला बराबरी पर छूटा 

इसके बाद अर्जुन नें रिट्ज़ और 960 तो गुकेश नें नो केस्लिंग शतरंज में जीत दर्ज की 

 दूसरे सेगमेंट में 60 मिनट के दौरान 5 ब्लिट्ज़ मुक़ाबले खेले गए जिसमें पहला मैच जीतकर अर्जुन 9-4 से आगे हो गए पर इसके बाद गुकेश नें लगातार तीन मैच जीतकर शानदार वापसी की और स्कोर 10-9 कर दिया पर अर्जुन नें आखिरी मैच जीतकर फिर से 11-10 से बढ़त बना ली ।

देखे ब्लिट्ज़ के सभी मुक़ाबले 

तीसरे सेगमेंट में 30 मिनट तक बुलेट के 8 मुक़ाबले खेले गए और इसमें अर्जुन नें शुरुआत से शानदार खेल दिखाया और कुल 4 जीत दर्ज की गुकेश के पक्ष मे 3 जीत आई और एक मुक़ाबला ड्रॉ रहा और अर्जुन 15.5-13.5 से खिताब जीतने में सफल रहे ।

दर्शको की मौजूदगी नें इस खेल और रोमांच से भर दिया था , शायद इसी बात की शतरंज में कमी थी 

देखे अर्जुन का इंटरव्यू 

गुकेश और अर्जुन पुरुष्कार के साथ 





Contact Us