

वैसे अगर आप देखे तो हरिकृष्णा नें पूरे टूर्नामेंट मे शानदार खेल दिखाया और विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन से भी आसानी से मुक़ाबला ड्रॉ खेला बस कमी रही तो एक अदद जीत की जो अगर ग्रीसचुक या नेपो किसी के खिलाफ भी आ जाती तो परिणाम उनके शीर्ष 8 मे चयन के तौर पर सामने आता

सबसे पहले राउंड मे उनके सामने थे दिग्गज आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन और इस मैच मे क्यूजीए ओपेनिंग मे काले मोहरो से विरोधी रंग के ऊंट मे एक प्यादा कम होते भी हरिकृष्णा नें मुक़ाबला ड्रॉ करा लिया और अपनी उम्मीद कायम रखी

दूसरे मैच मे हरिकृष्णा के सामने थे वेसली सो जिन्होने काले मोहरो से क्यूजीडी मे कोई भी मौका ना देते हुए 44 चालों मे मैच ड्रॉ करा लिया

इसके बाद अंतिम राउंड मे हरिकृष्णा को काले मोहरो से रद्जाबोव का सामना करना था और जीत उन्हे प्ले ऑफ मे पहुंचा भी देती पर काफी प्रयास के बाद भी सेमी स्लाव ओपनिंग मे खेला गया यह मैच 44 चाल मे अनिर्णीत रहा ।

तो इस तरह हरिकृष्णा ,ग्रीसचुक , अनीश गिरि और डेविड अंटोन की प्रतियोगिता से विदाई हो गयी

क्वाटर फाइनल का नजारा कुछ यूं होगा और अब दो दिन के इस क्वाटर फाइनल मे जोरदार मुक़ाबले देखने को मिलेंगे
हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर ...
सीधा प्रसारण किया गया








