CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

एयरथिंग्स मास्टर्स - क्या होगा अरोनियन - रद्जाबोव फाइनल ?

by Niklesh Jain - 01/01/2021

एयरथिंग्स मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप मे अब उस फाइनल की संभावना लोग जता रहे है जो ऑनलाइन शतरंज मे इससे पहले कभी नहीं हुआ । कट्टर प्रतिद्वंदी देश और अभी भी जंग लड़ चुके अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच शतरंज के इस फाइनल मुक़ाबले मे भी भिड़ंत की संभावना बढ़ गयी है । सेमी फाइनल के पहले दिन अजरबैजान के रद्जाबोव के सामने कार्लसन को हराने का कमाल दिखाने वाले रूस के डेनियल डुबोव निस्तेज नजर आए और एकतरफा मुक़ाबले मे हार गए जबकि वही क्वाटर फाइनल मे नाकामुरा को एकतरफा मात देने वाले अर्मेनिया के अरोनियन के सामने फ्रांस के मकसीम लागरेव भी टिक नहीं पाये । अब देखना ये है की क्या दूसरे दिन भी यही कहानी दोहराई जाती है या फिर डुबोव और मकसीम वापसी करेंगे । पढे यह लेख 



एयरथिंग्स मास्टर्स शतरंज – रद्जाबोव और अरोनियन के बीच हो सकता है फाइनल 

क्या वाकई ऐसा होगा ?

एयरथिंग्स मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप में अर्मेनिया के तैमूर रद्जाबोव और अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन नें सेमी फाइनल के पहले दिन क्रमशः रूस के डेनियल डुबोव और फ्रांस के मकसीम लागरेव को  3-1 के अंतर से पराजित करते हुए फाइनल की और मजबूत कदम बढ़ा दिए है । विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाले रूस के डेनियल डुबोव को अजरबैजान के दिग्गज खिलाड़ी और विश्व कप विजेता रद्जाबोव के हाथो एकतरफा हार का सामना करना पड़ा । दोनों के बीच खेले गए चार रैपिड मुकाबलों में पहला और अंतिम मुक़ाबला रद्जाबोव नें अपने नाम किया तो बीच के दो रैपिड ड्रॉ रहे । ठीक इसी तरह का परिणाम अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन नें फ्रांस के मकसीम लागरेव के साथ दोहरा दिया । बड़ी बात यह है की अगर दूसरे दिन भी परिणाम रही रहे या ड्रॉ रहे तो रद्जावोब ओर अरोनियन की टक्कर साफ नजर आती है । अजरबैजान और अर्मेनिया के बीच अभी कुछ दिनो पूर्व ही असल जंग हुई है और ऐसे में जब कई बार ऑन द बोर्ड शतरंज में इन दोनों देशो के खिलाड़ी आपस में नहीं खेलते है इस ऑनलाइन शतरंज में दोनों के शीर्ष खिलाड़ियों के बीच के मुक़ाबले पर सबकी नजरे रहेगी 

हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब पर मैच का सीधा प्रसारण भी किया गया 

देखे सभी मुक़ाबले 





Contact Us