
अभिमन्यु पौराणिक ने जीता 40वां कैपेल ला ग्रांड शतरंज ओपन 2024
कैपल ला ग्रांड , फ्रांस भारत के ग्रांड मास्टर अभिमन्यु पुराणिक नें अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए एक और बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम किया है

अभिमन्यु नें फ्रांस का बेहद प्रतिष्ठित कैपेल ला ग्रांड ओपन का 40वां संस्करण 2686 रेटिंग के प्रदर्शन के साथ जीता है ।

9 राउंड के इस क्लासिकल टूर्नामेंट में अभिमन्यु और इटली के ग्रांड मास्टर लोरेंजो लोडीसी दोनों ही 40वें 7.5/9 अंको पर थे

पर बेहतर टाईब्रेक के चलते अभिमन्यु विजेता बनने में कामयाब रहे जबकि लोरेंजो को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा । अभिमन्यु नें इस टूर्नामेंट में 6 जीत और 3 ड्रॉ के साथ 7.5 अंक अपराजित रहते हुए बनाए ।

इन दोनों के अलावा नौ खिलाड़ी 7 अंको पर थे पर उनमें से, इटली के इंटरनेशनल मास्टर अल्बर्टो बार्प तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे ।

कैपल ला ग्रांड टूर्नामेंट का विहंगम दृश्य
देखे सभी मुक़ाबले








