नेशनल टीम शतरंज – सितारो से भरी पेट्रोलियम स्पोटर्स होगी दावेदार 

 

अहमदाबाद ,गुजरात  में 7 फरबरी से 12 फरबरी तक 40वीं नेशनल टीम शतरंज चैंपियनशिप खेली जावेगी । पुरुष और महिला वर्ग में खेले जाने वाली यह चैंपियनशिप राज्यो के प्रतिनिधित्व के साथ साथ विशेष इकाइयों के बीच चार बोर्ड की टीम चैंपियनशिप के तौर पर खेली जाती है , हर टीम में 5 खिलाड़ी होते है जिसमें से चार एक मुक़ाबले में सामने वाली टीम के उसी क्रम के चार खिलाड़ियों से मुक़ाबला खेलते है । इस बार पुरुष वर्ग में 38 तो महिला वर्ग में 17 टीम खेलने जा रही है ।

पुरुष वर्ग में ग्रांड मास्टरों से सजी पेट्रोलियम स्पोर्ट्स बोर्ड की टीम 2605 औसत रेटिंग के साथ टॉप सीड होगी टीम में अधिबन भास्करन ,मुरली कार्तिकेयन ,अभिजीत गुप्ता ,ललित बाबू और दीपसेन गुप्ता शामिल है और यही टीम खिताब की प्रबल दावेदार है

हालांकि 2490 औसत रेटिंग की रेल्वे ए भी खिताब की प्रबल दावेदार होगी 

ग्रांड मास्टर दीपन चक्रवर्ती रेल्वे ए के टीम के प्रमुख सितारे होंगे 

2472 औसत रेटिंग की एयरपोर्ट अथॉरिटी की युवा टीम भी अपने दिन में किसी भी टीम को धराशायी कर सकती है 

2580 रेटिंग के युवा अभिमन्यु के नेत्तृत्व में एएआई की इस टीम पर सबकी नजर रहेगी 

वही पुराने दिग्गजों से सजी  2461 औसत रेटिंग की एयर इंडिया भी कभी भी उलटफेर कर सकते है । 

तो 2442 औसत रेटिंग की रेल्वे बी की टीम भी किसी भी टीम के खेल बिगाड़ सकती है 


महिला वर्ग 

पिछले बार खिताब अपने नाम करने वाली पीएसपीबी की महिला टीम में इस बार कुछ बदलाव जरूर है पर इस बार भी टीम कागज पर तो सबसे मजबूत दावेदार नजर आती है । महिला वर्ग में भी 2336 औसत रेटिंग की पेट्रोलियम स्पोर्ट्स को शीर्ष वरीयता मिली है । 

रक्षिता रवि के तौर पर टीम में नए सदस्य की एंट्री हुई है और टीम की कमान इस बार 

पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन सौम्या स्वामीनाथन के हाथो में होगी 

जबकि 2332 औसत रेटिंग की एयर इंडिया को दूसरी वरीयता मिली है और खिताब की वह भी बड़ी दावेदार है 

अपने सभी पुराने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी एयर इंडिया अनुभव के मामले में बाकी सभी टीम से 20 नजर आती आती है 

तो 2259 औसत रेटिंग की तामिलनाडु टीम को तीसरी वरीयता दी गयी है

विश्व की 10 नंबर की जूनियर खिलाड़ी वैशाली तामिलनाडु की टीम के लिए दम लगाती नजर आएंगी 

2249 रेटिंग की युवा एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम किसी भी टीम को चौंकाने में सक्षम है 

प्रतियोगिता का कार्यक्रम 

आज भी बेहद कम है पुरूष्कार राशि ?

भारतीय शतरंज में टीम चैंपियनशिप के महत्व को आज तक नहीं पहचाना गया है और यही कारण है की इतने बड़े सितारो से भरी टीम चैंपियनशिप की कुल पुरूष्कार राशि किसी साधारण से अंडर 1600 टूर्नामेंट के सामने भी नहीं ठ्हरती है जी हाँ 2,50,000 पुरूष्कार राशि तो दिल्ली इंटरनेशनल जैसे टूर्नामेंट के केटेगरी 1500 वर्ग के विजेताओं को मिल जाती है । इस लिहाज से यह पुरूष्कार राशि ऊंट के मुह में जीरा के समान है । शतरंज लीग शुरू करने की योजना बने रहे एआईसीएफ़ के लिए सबसे पहले नेशनल टीम शतरंज चैंपियनशिप के मॉडल को सुधारना एक बड़ी चुनौती है । 

 

पुरुष वर्ग टीम 

 

महिला वर्ग टीम सूची 

Team-Starting rank