chessbase india logo

अभिमन्यु पौराणिक नें जीता येरेवान ओपन

by Niklesh Jain - 23/10/2021

भारत के युवा ग्रांड मास्टर  अभिमन्यु पौराणिक नें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए येरेवान इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है । 2568 फीडे रेटिंग वाले अभिमन्यु को प्रतियोगिता मे पाँचवीं वरीयता दी गयी थी और उन्होने 2741 रेटिंग प्रदर्शन करते हुए 6 जीत 3 ड्रॉ खेलकर अपनी रेटिंग मे लगभग 19 अंक जोड़े और 2600 अंको के और करीब पहुँच गए है और अगर वह जल्द 2600 का भी आंकड़ा छू ले तो इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए , टॉप सीड भारत के एसएल नारायनन चौंथे स्थान पर रहे जबकि अर्जुन एरिगासी और हर्षा भारतकोठी शीर्ष  10 मे आने वाले अन्य खिलाड़ी रहे । पढे यह लेख 

भारत के अभिमन्यु नें जीता येरेवान इंटरनेशनल शतरंज 

अर्मेनिया की राजधानी येरेवान मे भारत के ग्रांड मास्टर अभिमन्यु पौराणिक नें येरेवान इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया । अभिमन्यु नें 9 राउंड मे 6 जीत और 3 ड्रॉ के साथ अपराजित रहते हुए कुल 7.5अंक बनाए और बेहतर टाईब्रेक के आधार पर पहला स्थान हासिल किया , इस जीत से अभिमन्यु लाइव रेटिंग मे 2590 अंक के करीब पहुँच गए है और जल्द ही वह 2600 अंक पार करने वाले अगले भारतीय हो सकते है ,

उनके अलावा उक्रेन के सिवुक वितालय और अर्मेनिया के अरमान मिकलयन भी 7.5 अंक बनाने मे सफल रहे पर टाईब्रेक के आधार पर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे ।

सातवे राउंड मे दूसरे वरीय गुकेश पर उन्होने शानदार जीत हासिल की 

उपविजेता बने शिवुक पर उनकी जीत शानदार रही 

भारत के एसएल नारायनन जो की प्रतियोगिता के टॉप सीड थे 7 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर रहे ।

Final Ranking after 9 Rounds

Rk.SNo NameTypsexFEDRtgIPts. TB1  TB2  TB3 Krtg+/-
15
GMPuranik AbhimanyuIND25687,550,055,00,01018,7
212
GMSivuk VitalyUKR25297,548,051,00,01020,4
317
GMMikaelyan ArmanARM24877,546,551,00,01022,6
41
GMNarayanan S.L.IND26477,046,550,50,0101,0
524
IMTahbaz ArashIRI24596,547,550,00,01016,0
63
GMErigaisi ArjunU18IND26346,543,548,00,010-4,9
713
GMHarsha BharathakotiIND25176,542,046,00,010-2,3
810
GMPultinevicius PauliusLTU25526,542,045,00,010-2,7
914
GMHayrapetyan HovikARM25006,541,045,00,010-1,3
108
GMGoganov AlekseyRUS25576,540,044,00,0101,3
1132
Pour Agha Bala AmirrezaU18IRI24326,048,049,00,01012,9
122
GMGukesh DU16IND26406,047,552,50,010-6,9
1316
GMQuparadze GigaGEO24956,045,048,50,0103,1
147
GMPetrosian Tigran LARM25626,043,548,00,010-3,2
159
GMSychev KlementyRUS25556,043,547,50,010-4,9
1619
GMKarthik VenkataramanIND24836,042,045,00,010-1,5
1722
IMGharibyan MamikonU18ARM24716,040,544,50,010-2,1
1815
IMNikitenko MihailBLR24996,040,043,50,010-6,8
1942
IMKrishna Teja, NIND23856,038,541,50,010-4,8
206
GMPaichadze LukaGEO25666,038,041,50,010-12,4
2120
GMMovsziszian KarenS50ARM24806,038,041,00,010-7,7
2251
FMHakemi ArmanIRI23236,038,040,50,02015,0
2328
GMBabujian LevonARM24476,036,540,00,010-7,0
2430
IMBharath Subramaniyam HU14IND24355,547,551,00,0109,9
2527
IMUrazayev ArystanbekKAZ24515,544,048,00,010-2,1
2623
IMShahinyan DavidARM24695,543,547,00,0102,1
2754
FMAtakhan AbtinU16IRI23195,543,046,50,02026,0
284
GMPantsulaia LevanGEO25705,543,046,50,010-9,4
2926
IMShyaamnikhil PIND24535,542,545,50,010-4,7
52
WIMVantika AgrawalwIND23225,542,545,50,02019,2
3156
FMNazari AradU18IRI22985,540,541,50,02019,2
3238
WGMVaishali RwIND24195,537,540,00,010-14,6
3335
IMZarubitski ViachaslauBLR24305,536,540,00,010-14,2
34109
Sahakyan AleksU16ARM19205,535,038,00,040145,6
3540
WGMSargsyan Anna MwARM24025,532,034,50,010-17,2
3637
FMDaghli ArashU18IRI24275,048,550,50,0103,8
3755
IMNadanian AshotARM23175,047,551,00,01017,7
3829
GMGolubka PetroUKR24385,044,547,50,010-2,2
3953
IMMorchiashvili BachanaGEO23195,044,046,00,0107,4
4085
Mahdavi RezaU14IRI21245,043,547,50,040108,0

अन्य भारतीय खिलाड़ियों मे 6.5 अंक बनाकर अर्जुन एरिगासी छठे ,हर्षा भारतकोठी सातवे स्थान पर रहे  



Contact Us