
खेलो चैस इंडिया क्लासिकल फ़ीडे इंटरनेशनल रेटिंग शतरंज का हुआ आग़ाज़
भोपाल के सेज इंटरनेशनल स्कूल में आज से चेसबेस इंडिया द्वारा आयोजित द्वितीय खेलो चैस इंडिया क्लासिकल फ़ीडे इंटरनेशनल रेटिंग शतरंज का आग़ाज़ हो गया है । मध्य भारत में लंबे समय बाद हो रहे इस नौ दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग स्पर्धा के आयोजन में देश भर से कुल 122 खिलाड़ी भाग ले रहे है

स्पर्धा का उद्घाटन मध्य प्रदेश के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी इंटरनेशनल मास्टर अनुज श्रीवत्री और सेज इंटरनेशनल के ग्रुप डायरेक्टर डॉ पीएस राजपूत नें पहले बोर्ड पर चाल चलकर किया इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल भावना श्रीवास्तव भी मौजूद रही , इस स्पर्धा को विश्व शतरंज संघ और अखिल भारतीय शतरंज संघ द्वारा फ़ीडे रेटिंग के लिए मान्यता दी गई है,

हर दिन इसमें अगले नौ दिन तक एक राउंड खेला जाएगा जिसका उद्देश्य खिलाड़ियों को तैयारी और आराम का अवसर देना इसकी के तहत खिलाड़ियों को अभी से विश्व स्तरीय आयोजनों के लिए तैयारी करने का अवसर प्रदान करना है . टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीशगढ़ , महाराष्ट्र , उत्तर प्रदेश , दिल्ली , पंजाब , बंगाल , ओड़िसा जैसे राज्यो से भी खिलाड़ी प्रतिभागिता कर रहे है .

प्रतियोगिता का आयोजन सेज इंटरनेशनल स्कूल मे किया जा रहा है
twitter.com/i/status/2036442076985041206
राउंड 1 - वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों की आसान जीत

पहले राउंड में आपको कई नन्हे खिलाड़ी बड़े खिलाड़ियों से दो दो हाथ करते नज़र आते है और यही मौका बनता है उनके लिए ख़ुद की प्रतिभा को दिखाने का

दूसरे वरीय दिव्यांशु गुप्ता नें एल्विस गोहर को मात दी

गुरु Vs शिष्य - तीसरे वरीय देवांश सिंह क्लब में ट्रेनर है और पहले ही राउंड में उनका सामना अपने ही शिष्य रिधान से हुआ
पहले राउंड के कुछ प्रमुख मुक़ाबले
हमारे सहयोगी!!









