गुकेश - कार्लसन मुक़ाबले से होगा आरंभ

यूएसए शतरंज की राजधानी सेंट लुईस में जहां शतरंज इतिहास की पहली विश्व चैंपियनशिप खेली गयी थी , वहीं पर आज से हो रहे क्लच शतरंज चैम्पियन शोडाउन में दुनिया के चार दिग्गज खिलाड़ी वर्तमान विश्व चैम्पियन भारत के डी गुकेश , पाँच बार के पूर्व विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मैगनस कार्लसन , दुनिया के वर्तमान नंबर 2 और नंबर 3 खिलाड़ी यूएसए के हिकारु नाकामुरा और फबियानों करूआना एक ट्रिपल राउंड रॉबिन मुक़ाबले में आपस में टकराएँगे ।

रैपिड फॉर्मेट में हो रहे इस टूर्नामेंट में  प्रति खिलाड़ी 10 मिनट के इस मुक़ाबले में पहले दिन पहले राउंड में गुकेश का सामना एक बार फिर मैगनस कार्लसन से होगा , गुकेश कार्लसन के खिलाफ सफ़ेद मोहरो से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे । इसके ठीक बाद वह काले मोहोरो से कार्लसन का सामना करेंगे क्यूंकी हर खिलाड़ी हर राउंड में आपस में दो बाज़ियाँ खेलेंगे वाला है एक सफेद से और एक काले मोहरो से । दूसरे राउंड में गुकेश का सामना हिकारु नाकामुरा से होगा जबकि तीसरे राउंड में वह करूआना से टक्कर लेंगे । 

क्लच शतरंज में उसके नाम के अनुसार पहले दिन जीतने पर 1 अंक और ड्रॉ पर आधा अंक मिलेगा , दूसरे दिन जीतने पर 2 और ड्रॉ पर 1 जबकि तीसरे दिन जीतने पर 3 अंक और ड्रॉ पर 1.5 अंक मिलेंगे । इस तरह आखिरी दिन जीतने वाले खिलाड़ी को सबसे ज्यादा फायदा होगा । 

विश्व कप के पहले यूरोपियन शतरंज में डबल गोल्ड जीतने वाले भारत के डी गुकेश के लिए खुद को तैयार करने का एक और शानदार मौका है ।