chessbase india logo

विदित और वैशाली नें रचा इतिहास जीता फीडे ग्रांड स्विस का खिताब

by Niklesh Jain - 06/11/2023

फीडे ग्रांड स्विस में भारत नें इतिहास रच दिया है , भारत की आर वैशाली और विदित गुजराती नें क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग के खिताब अपने नाम करते हुए फीडे कैंडिडैट के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया । पहला राउंड हारकर टूर्नामेंट की शुरुआत करने वाले विदित गुजराती नें पुरुष वर्ग में अंतिम राउंड में सर्बिया के अलेक्ज़ेंडर प्रेडके को एक बेहद शानदार एंडगेम में पराजित करते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया , यह जीत विदित के खेल जीवन की अब तक की सबसे बड़ी सफलता है और इसके साथ ही उन्होने फीडे कैंडिडैट में जगह बनाकर विश्व चैम्पियन बनने के अपने सपने को पूरा करने की ओर एक कदम बढ़ा दिया है । पुरुष वर्ग में अर्जुन एरिगासी चौंथे स्थान पर रहे । वहीं दूसरी ओर पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए आर वैशाली नें भी इतिहास रचा और फीडे ग्रांड स्विस जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी , साथ ही कोनेरु हम्पी के बाद फीडे कैंडिडैट में जगह बनाने वाली वह दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी है । निश्चित तौर पर 05 नवंबर का दिन भारतीय शतरंज में हमेशा के लिए बेहद खास दिन बन गया है ! पढे यह लेख देखे मुक़ाबले Photo : Anna Shtourman

भारत के विदित वैशाली नें रचा इतिहास बने फीडे ग्रांड स्विस चैम्पियन

डगलस , आइल ऑफ मैन । फीडे ग्रांड स्विस के अंतिम और फाइनल 11वें राउंड में सब कुछ वैसा ही हुआ जैसा भारत चाहता था ,

पुरुष वर्ग में विदित गुजराती और महिला वर्ग में आर वैशाली नें खिताब जीतकर एक नया इतिहास बना दिया । इस जीत के साथ इन दोनों खिलाड़ियों नें फीडे कैंडिडैट में जगह बना ली और ऐसा करने वाले विदित आनंद और प्रज्ञानन्दा के बाद तीसरे खिलाड़ी के बन गए तो वैशाली ऐसा करने वाली कोनेरु हम्पी के बाद दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गयी है ।

ओपन वर्ग में अंतिम दिन जब मैच शुरू हुआ तो विदित 7.5 अंको के साथ यूएसए के हिकारु नाकामुरा और रूस के आन्द्रे एसीपेंकों के साथ सयुंक्त बढ़त पर तो थे पर टाईब्रेक में वह तीसरे स्थान पर चल रहे थे पर अंतिम दिन विदित के हाथ में सिर्फ उनकी जीत ही थी और विदित नें एक शानदार एंडगेम खेलते हुए सर्बिया के अलेक्ज़ेंडर प्रेडके को पराजित करते हुए 8.5 अंक बना लिए

वहीं पहले बोर्ड पर यूएसए के हिकारु नाकामुरा और भारत के अर्जुन एरिगासी के बीच बाजी ड्रॉ रही

तो नीदरलैंड के अनीश गिरि नें एसीपेंकों को मात दे दी

और ऐसे में विदित सबसे आगे निकल गए और चैम्पियन बन गए 

8 अंक बनाकर नाकामुरा दूसरे

तो 7.5 अंको पर सबसे बेहतर टाईब्रेक के आधार पर एसीपेंकों तीसरे स्थान पर रहे ।

7.5 अंको पर टाईब्रेक के आधार पर भारत के अर्जुन एरिगासी , जर्मनी के विन्सेंट केमर , ईरान के परहम मघसूदलू और नीदरलैंड के अनीश गिरि क्रमशः चौंथे से सातवें स्थान पर रहे । अन्य भारतीय खिलाड़ियों में 7 अंक बनाकर प्रज्ञानन्दा 13वें , 6 अंक बनाकर अरविंद चितांबरम 30वें , एसएल नारायनन 32वें और निहाल सरीन 45वें स्थान पर रहे ।

अभी तक फीडे कैंडिडैट 2024 के लिए छह स्थान भर चुके है जबकि दो स्थान में एक रेटिंग से तो एक फीडे सर्किट से भरा जाएगा , हालांकि विश्व कप विजेता मैगनस कार्लसन के कैंडिडैट खेलने पर संशय है और उनके नहीं खेलने पर यह स्थान कैसे भरा जाएगा यह अभी भी आधिकारिक तौर पर फीडे द्वारा घोषित नहीं किया गया है 

महिला वर्ग में वैशाली नें रचा इतिहास !

महिला वर्ग मे आर वैशाली नें अंतिम राउंड में मंगोलिया की मुंगुंटूल बत्ख्यग से काले मोहरो से ड्रॉ खेलते हुए 8.5 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया ।

वैशाली नें पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपराजित रहते हुए 6 जीत और 5 ड्रॉ के परिणाम हासिल किए । वैशाली नें 2658 रेटिंग के स्तर का प्रदर्शन किया और विश्व लाइव रेटिंग में 8 स्थान सुधार करते हुए 2497 अंको के साथ 14वे स्थान पर पहुँच गयी है ।

दो पूर्व विश्व चैम्पियन उक्रेन की एना मुजयचूक 8 अंक बनाकर

तो चीन की तान ज़्होंगाई 7.5 अंक बनाकर दूसरे और तीसरे स्थान पर रही । अन्य भारतीय खिलाड़ियों में 6 अंक बनाकर दिव्या देशमुख 18वें और हरिका द्रोणावल्ली 19वें स्थान पर रही ।

महिला वर्ग में अब सात स्थान पूरे हो चुके है और अंतिम स्थान जो रेटिंग से भरा जाना है उसमें कोनेरु हम्पी बड़ी दावेदार है 

फाइनल रैंकिंग पुरुष और महिला वर्ग 

Final Ranking after 11 Rounds पुरुष वर्ग 

Rk.SNo NameFEDRtgPts. TB1  TB2  TB3  TB4 RpKrtg+/-
115
GMVidit, Santosh GujrathiIND27168,526716468028761022,4
22
GMNakamura, HikaruUSA2780826876771,5028571010,3
332
GMEsipenko, AndreyFID26837,527027074028221021
416
GMErigaisi, ArjunIND27127,526816671028061014
512
GMKeymer, VincentGER27177,526736367,5028011012,6
618
GMMaghsoodloo, ParhamIRI27077,5266062,567027891012,4
74
GMGiri, AnishNED27607,526576266,502770102,2
846
GMSindarov, JavokhirUZB26587270764,568027931020,1
947
GMPredke, AlexandrSRB26567270270,575027901020
101
GMCaruana, FabianoUSA27867268467,572,50278110-1,1
1110
GMDuda, Jan-KrzysztofPOL2726726506064,502734101,2
1213
GMAbdusattorov, NodirbekUZB2716726486165,502748104,5
138
GMPraggnanandhaa, RIND27387263756,560,50273410-0,7
1481
GMYakubboev, NodirbekUZB26166,5270659,561027271018,2
1580
GMTer-Sahakyan, SamvelARM26186,527016265,5027511020,2
1663
GMYilmaz, MustafaTUR26406,5269959,563027531017,1
1744
GMCheparinov, IvanBUL26586,526986469027441013,5
1839
GMBacrot, EtienneFRA26696,526956569,5027491012,2
1941
GMWojtaszek, RadoslawPOL26686,5267459,56302728109,3
2020
GMDeac, Bogdan-DanielROU27016,526716266,502728104,2
2133
GMSarana, AlexeySRB26826,526666468,502708104,8
2221
GMSevian, SamuelUSA26986,52654616602700100,8
237
GMAronian, LevonUSA27426,5265361,5660271510-3,9
2417
GMVitiugov, NikitaENG27116,5265360,56502713100,4
2549
GMAnton Guijarro, DavidESP26536,52646626602700107,3
2627
GMFedoseev, VladimirSLO26916,5264561,565,502692100,6
279
GMVachier-Lagrave, MaximeFRA27276,5264459,5640270710-3
2857
GMNajer, EvgeniyFID26486271264,56602703109,5
2942
GMNiemann, Hans MokeUSA266762702646702719107,5
3056
GMAravindh, Chithambaram Vr.IND2649626986164,502698107,8
3158
GMSaric, IvanCRO2647626945962027181010,3
3252
GMNarayanan, S LIND265162692596402710108,5
3394
GMKuybokarov, TemurAUS25846268458,563027161019,3
3475
GMKuzubov, YuriyUKR262562676646802691109,6
3588
GMPetrosyan, ManuelARM2604626755761,5027081015,3
3670
GMSargsyan, ShantARM26316267359,56302675107,2
3745
GMKorobov, AntonUKR26586267265,57002694105,1
3862
GMMamedov, RaufAZE264062665545702678105,3
393
GMFirouzja, AlirezaFRA2777626626064,50267810-14,2
4048
GMShirov, AlexeiESP26556266060,563,502676102,9
4111
GMYu, YangyiCHN27206265863,568,50268710-5,5
426
GMRapport, RichardROU2752626556165,50268710-10
4323
GMArtemiev, VladislavFID26976264959,564,50268110-3
4431
GMTabatabaei, M. AminIRI26856264759630267710-1,7
4525
GMNihal, SarinIND26946264059,564,50267110-3,8
4651
GMBartel, MateuszPOL26516264057,56202655100,5
4754
GMPichot, AlanESP26506264053,557,502658101,2
4843
GMVolokitin, AndreiUKR26646262654,5580265710-1,4
4937
GMMatlakov, MaximFID26746261756,5610265010-4,3
5040
GMBluebaum, MatthiasGER26686260650,554,50263210-5,9

 

Final Ranking after 11 Rounds महिला वर्ग 

Rk.SNo NameFEDRtgPts. TB1  TB2  TB3  TB4 RpKrtg+/-
112
IMVaishali, RameshbabuIND24488,524566873026581030,1
25
GMMuzychuk, AnnaUKR25108244668,574,5026141014,3
34
GMTan, ZhongyiCHN25177,5244467,57202572108,2
440
IMMunguntuul, BatkhuyagMGL23667,5244164,568,5025701030,6
525
IMGarifullina, LeyaFID2402724656769025311019,8
621
GMStefanova, AntoanetaBUL2424724306872025201014,2
714
GMCramling, PiaSWE244672409586202506108,6
83
GMMuzychuk, MariyaUKR25197240359630250010-2,8
934
IMTsolakidou, StavroulaGRE23856,5246563,568025241021,2
1039
IMCori T., DeysiPER23676,5246459,563,5025111021,8
1127
IMNarva, MaiEST23996,524636165025131017,3
1236
GMSocko, MonikaPOL23806,524395660024911017,1
1310
IMAssaubayeva, BibisaraKAZ24696,52437697402496104,2
1417
IMJavakhishvili, LelaGEO24376,5240558,562,502460103,7
1543
WGMKamalidenova, MeruertKAZ2351624815964025131023,6
1630
IMMilliet, SophieFRA2391624746568024831013,6
171
GMGoryachkina, AleksandraFID25586244064,568,50246810-13,6
1824
WGMDivya, DeshmukhIND240862414515302419102,2
197
GMDronavalli, HarikaIND25026241358,5630244510-8,8
2022
IMBulmaga, IrinaROU24236240958,560,502432101
2115
IMMammadzada, GunayAZE2441624036367,50242710-2,5
2219
GMUshenina, AnnaUKR24346239960,5650243010-0,9
2316
GMGunina, ValentinaFID2439623965760,50242310-3
2411
WGMWagner, DinaraGER24616238756,5600241510-7,4
2542
IMGuichard, PaulineFRA23585,524536266,5024481013,2
2632
IMTania, SachdevIND23895,5243453,555,502418104,4
2720
IMInjac, TeodoraSRB24265,5241951,553,50240510-3
2837
IMKiolbasa, OliwiaPOL23755,5241854,556,502404104,3
298
GMPaehtz, ElisabethGER24845,524076064,50240210-12,3
302
GMKosteniuk, AlexandraSUI25235,5236755580235010-24,4
3118
IMVantika, AgrawalIND24355,5236449510234810-12,7
3235
WGMBeydullayeva, GovharAZE238352447566002395204,6
3341
IMAulia, Medina WardaINA23625242456,560,502381103,4
3431
IMRoebers, ElineNED23905241754,5580236810-3
356
IMShuvalova, PolinaFID2506523955761,50235510-22,4
3613
IMEfroimski, MarselISR2447523915963,50235210-14
3729
IMFataliyeva, UlviyyaAZE23934,5244958600235010-6,1
3828
GMHoang, Thanh TrangHUN23984,5243256,559,50234510-8,2
3938
WGMSavitha, Shri BIND23754,5243158600233210-6
4044
WIMMkrtchyan, MariamARM23434,52428545802357203,8
4148
WIMTerbe, JuliannaHUN22664,5242252,556,5023522024
4233
FMLee, AliceUSA23884,5235345470226220-36,6
4326
IMMatnadze Bujiashvili, AnnESP24004238850,552,50225610-20,4
4423
GMDanielian, ElinaARM24164236653,555,50225510-23,9
4546
GMArakhamia-Grant, KetevanSCO22974236550520223610-8,6
4645
WGMSandu, MihaelaROU22983,5241348,550,50224920-15
479
GMBatsiashvili, NinoGEO24753,523735255,50229310-22,5
4849
WIMKanyamarala, TrishaIRL21843235745470211720-17
4947
WIMGomez Barrera, Javiera BelenCHI22662236347490207420-49,2
5050
WIMNassr, LinaALG20662234143450197520-15,2


Contact Us