chessbase india logo

चेन्नई ग्रांडमास्टर ओपेनः एन आर विसाख, विष्णु प्रसन्ना ने बनाई संयुक्त बढ़त

by Nitesh Srivastava - 23/01/2020

अखिल भारतीय शतंरज संघ की देखरेख में और तमिलनाडु स्टेट चेस एसोसिएशन के आयोजन में चेन्नई के होटल नोवोटेल में 18 जनवरी से 12वीं चेन्नई ओपेन इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर चेस टूर्नामेण्ट का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व कर रहे ग्रांडमास्टर एन आर विसाख (2518) और विष्णु प्रसन्ना ने अपराजित प्रदर्शन करते हुए 7 चक्रों की समाप्ति के बाद 6 अंक बनाकर प्रतियोगिता में पांच खिलाड़ियों के साथ संयुक्त बढ़त बनाई ली है। वहीं 43वीं सीटेड खिलाड़ी जी बी हर्षबर्धन (2343) ने प्रतियोगिता के चौथे और पांचवे राउण्ड में लगातार दो ग्रांडमास्टरों को धरासाई कर सभी को हैरत में डाल दिया है। 5.5 अंक बनाकर यह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

अपने आधे से अधिक पड़ाव को पार चुकी 12वीं चेन्नई ओपेन इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर चेस टूर्नामेण्ट में 21 देशों के कुल 284 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। जिसमें 29 ग्रांडमास्टर 23 आईएम सहित 65 टाईटल होल्डर खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता के टॉप सीटेड रुस के ग्रांडमास्टर पोंक्रातोव पॉवेल (2622) है। पॉवेल नाबाद प्रदर्शन करते हुए 6 अंक बनाकर अंकतालिका में संयुक्त रूप से टॉप पर हैं।

पॉवेल पोंक्रातोव

 

 

टॉप सीटेड रुस के ग्रांडमास्टर पॉवले पांक्रोतोव का टॉप प्रदर्शन जारी है। उन्होंने प्रतियोगिता में 6 अंक बना लिए हैं और अपनी पूरी लय में दिख रहे है।

12वीं चेन्नई ओपेन ग्रांडमास्टर के टॉप सीटेड रुस के ग्रांडमास्टर पॉवेल पोंक्रातोव (2622) टूर्नामेण्ट में पूरी लय में दिख रहे हैं। अब तक के सफर में उन्होंने अपराजित प्रदर्शन करते हुए सात चक्रों की समाप्ति के बाद 6 अंक बनाकर अंकतालिका में सात खिलाड़ियों संग अंकतालिका में टॉप पर बने हुए हैं। पॉवेल ने पांच खिलाड़ियों पर जीत दर्ज की तो वहीं दो मैच उनके ड्रा हुए। सातवें चक्र में उन्होंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए पेरु के ग्रांडमास्टर मार्टिनेज अल्कांतारा जोस एडुआर्डो (2606) को सफेद मोहरों से खेलते हुए सिसिलियन नाजर्डोफ वैरिएशन से 50 चालों में मैच को ड्रा करा लिया।

एन आर विसाख

सातवें चक्र का मैच ड्रा खेल एन आर विसाख ने नाबाद प्रदर्शन के साथ अपनी टॉप बढ़त बरकार रखी। 

टूर्नामेण्ट में भारतीय दल से प्रतिभाग कर रहे 247 खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व कर रहे ग्रांडमास्टर एनआर विसाख (2518) ने अपना नाबाद प्रदर्शन जारी रखते हुए 6 अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर चल रहे है। 11वीं सीटेड विसाख ने लगातार पांच मैचों में जीत दर्ज कर चैम्पियनशिप के लिए अपनी मजूबत दावेदारी पेश की। वहीं छठवें और सातवें राउण्ड में उन्होंने दो ग्रांडमास्टरों से ड्रा खेला। सातवें चक्र में उन्होंने रुस के ग्रांडमास्टर युडिन सर्गेई से रेटी ओपनिंग से मैच को ड्रा खेला।

 
विष्णु प्रसन्ना

18वीं सीटेड ग्रांडमास्टर विष्णु प्रसन्ना ने भी भारतीय खिलाड़ियों में शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे है। सात चक्रों की समाप्ति के बाद वह 6 अंकों के संयुक्त रूप से टॉप पर चल रहे है। सातवें चक्र में विष्णु ने हमवतन खिलाड़ी एम कुनाल को शानदार खेल का नजारा दिखाते हुए पराजित कर पूरे अंक अर्जित किये।


जीबी हर्षवर्धन, शानदार, जबदस्त प्रदर्शन

जीबी हर्षवर्धन का 64 खानों के खेल में शानदार प्रदर्शन जारी है। अपने खेल से वह दिग्गजों को हैरत में डाल रहे है। 

43वीं सीटेड भारतीय खिलाड़ी जीबी हर्षवर्धन ने टूर्नामेण्ट में अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा है। 2343 रेटिंग वाले जीबी हर्षवर्धन का विजय अभियान पांच राउण्ड तक जारी रहा। चौथे और पांचवे राउण्ड में लगातार दो ग्रांडमास्टरों पर जीत दर्ज कर टूर्नामेण्ट में सनसनी फैलाकर हीरो बन गए। छठें राउण्ड में रुस के ग्रांडमास्टर युडिन सर्गेई से मिले हार से थोड़ो विचलित हुए लेकिन सातवें राउण्ड में उन्होंने फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए चिली के ग्रांडमास्टर वास्केज रोड्रिगोरी से ड्रा खेल 5.5 अंक बनाकर अंकतालिका में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। सातवें राउण्ड तक वह अपनी लाइव रेटिंग में 17 अंकों की बढ़त हासिल करते दिख रहे है।

44वीं सीटेड खिलाड़ी आईएम पीडीएस गिरीनाथ भी टूर्नामेण्ट में शानदार खेल दिखा रहे है। हालांकि उन्हें पहले चक्र में एम अरुण कुमार ने हराकर अंचभित करते हुए हैरत में डाल दिया। इसके बाद इन्होंने अपने शानदार खेल से अपना कोई भी मैच नहीं गंवाया और सातवें राउण्ड में ग्रांडमास्टर कार्तिक वेकंटरमन को पराजित कर बड़ा उलटफेर कर दिया। यह 5.5 अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए है।

दिल्ली ग्रांडमास्टर ओपेन इंटरनेशनल में मेडन ग्रांडमास्टर नार्म हासिल करने वाले 14 वर्षीय एम प्रनेश 2317 चेन्नई ओपेन में भी बेहरीन प्रदर्शन कर रहे है। सात चक्रों की समाप्ति के बाद उन्होंने 5 अंक अर्जिक कर लिय है। अपने शानदान प्रदर्शन में उन्होंने छठवें राउण्ड में उन्होंन इटली के ग्रांडमास्टर डेविड अल्बर्टो और सातवें राउण्ड में उक्रेन के ग्रांडमास्टर नेवरोव वेलेरी से ड्रा खेल अपनी मजबूत स्थिति बना ली है।  

 

Rank after Round 7

Rk.SNoNameFEDRtgBdldPts. TB1  TB2  TB3  TB4 
11GMPonkratov PavelRUS26226,00,034,030,528,50
211GMVisakh N RIND25186,00,033,529,527,50
312GMYudin SergeiRUS25086,00,033,030,027,50
42GMMartinez Alcantara Jose EduardoPER26066,00,032,529,526,50
55GMGoganov AlekseyRUS25836,00,032,028,527,25
68GMBogdanovich StanislavUKR25626,00,031,529,526,00
718GMVishnu Prasanna. VIND24746,00,028,025,022,50
843Harshavardhan G BIND23435,50,034,031,525,75
96GMMchedlishvili MikheilGEO25785,50,032,529,024,75
1060FMJubin JimmyIND21935,50,031,529,024,00
1116GMVasquez Schroeder RodrigoCHI24875,50,031,027,524,00
1220IMTaher Yoseph TheolifusINA24625,50,031,027,523,50
134GMAleksandrov AleksejBLR25925,50,030,527,522,75
147GMRozum IvanRUS25735,50,030,526,523,50
1537IMEraschenkov DenisRUS23705,50,029,026,022,00
1613GMStupak KirillBLR25065,50,029,025,521,25
26GMNeelotpal DasIND24365,50,029,025,521,25
1844IMGirinath P.D.S.IND23405,50,027,524,522,25
1914GMVenkatesh M.R.IND25015,50,027,025,021,25
2024IMMitrabha GuhaIND24485,50,027,023,520,75
2153Kunal M.IND22885,00,033,529,521,50
2249IMSaravana Krishnan P.IND23135,00,033,030,521,00
2355Pranav VIND22655,00,032,030,021,50
2432GMKarthikeyan P.IND24165,00,032,028,521,25
2525IMHarikrishnan.A.RaIND24445,00,031,528,521,75
2664IMDeshmukh AnupIND21635,00,031,528,521,50
2733GMSundararajan KidambiIND24145,00,031,528,521,00
2830IMKhusenkhojaev MuhammadTJK24205,00,031,028,020,00
2938IMMuthaiah AlIND23675,00,031,028,019,75
3010GMFedorov AlexeiBLR25625,00,031,027,521,25
3140IMRavichandran SiddharthIND23585,00,031,027,520,50
3252FMRohith Krishna SIND22895,00,030,528,020,50
3374Mahindrakar IndrajeetIND20665,00,030,528,019,50
3457IMMurali Krishnan B TIND22025,00,030,528,019,25
3521GMNeverov ValeriyUKR24605,00,030,527,520,25
3648FMPranesh MIND23175,00,030,027,019,25
3766WGMKiran Manisha MohantyIND21335,00,029,526,519,75
3831IMViani Antonio DcunhaIND24175,00,029,526,019,75
3928GMHesham AbdelrahmanEGY24295,00,029,526,019,00
4051Samant Aditya SIND22965,00,029,026,018,00
4123GMLugovskoy MaximRUS24535,00,028,525,019,25
4219IMVignesh N RIND24725,00,028,025,018,00
4334IMBharath Subramaniyam HIND24135,00,027,024,517,50
4471Balkishan A.IND20795,00,027,024,516,50
4583FMVinoth Kumar M.IND20125,00,027,024,017,00
4627GMRahman ZiaurBAN24345,00,026,523,517,50
4770Anadkat KartavyaIND20825,00,026,523,517,00