Books, Boards, Clocks & More

At ChessBase India Shop

Visit now!

new books banner
क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 : गुकेश ,निहाल ,अर्जुन नें खेला ड्रा , अलीरेजा की पहली जीत
न्यूज़ बाइट्स

क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 : गुकेश ,निहाल ,अर्जुन नें खेला ड्रा , अलीरेजा की पहली जीत

by Niklesh Jain yesterday

चेन्नई , भारत का सबसे प्रतिष्ठित क्लासिकल सुपर टूर्नामेंट चतुर्थ चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में आज पहला राउंड खेला गया और पहले दिन खेली गई चार बाज़ियों में से सिर्फ़ एक में परिणाम आया जबकि तीन बाजियाँ बेनतीजा रही, फ्रांस के अलीरेजा जीत दर्ज करने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे उन्होंने भारत के एम प्राणेश को पराजित किया , काले मोहरो से खेलते हुए अलीरेजा नें खेल की अपनी समझ का परिचय देते हुए सिसिलियन पेलिकान ओपनिंग में एंडगेम में लगभग बराबर लग रही बाजी में अपने प्यादों के दम पर 79 चालों में जीत दर्ज करतेहुए खिताब जीतने के अपने इरादे पहले राउंड में ही जता दिए है वहीं विश्व चैंपियन डी गुकेश का सामना आज सफेद मोहरो से हमवतन निहाल सरीन से था , निहाल नें गुकेश को पर्क ओपनिंग खेलते हुए चौंकाया पर पर गुकेश संतुलित खेलते रहे और लगातार मोहरों की अदला बदली के बीच 47 चालों में बाजी बेनतीजा रही , देश के नंबर एक खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी को भी रूस के दिमित्रि आंद्रेकिन नें ड्रा पर रोक लिया तो यूएसए के नीमन हंस मोके नें उज़्बेकिस्तान के नंबर एक खिलाड़ी अब्दुसत्तोरोव नोदीरबेक को बराबरी पर रोका। 

Pairings/Results

Round 1 on 2026/07/16 at 1500 h

Bo.

No.

Rtg

 

White

Result

Black

 

Rtg

No.

1

1

2766

GM

Abdusattorov, Nodirbek

½ - ½

GM

Niemann, Hans Moke

2730

8

2

2

2757

GM

Erigaisi, Arjun

½ - ½

GM

Andreikin, Dmitry

2710

7

3

3

2666

GM

Pranesh, M

0 - 1

GM

Firouzja, Alireza

2749

6

4

4

2717

GM

Gukesh, D

½ - ½

GM

Nihal, Sarin

2717

5



Contact Us