Books, Boards, Clocks & More

At ChessBase India Shop

Visit now!

new books banner
चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स : अर्जुन ने हंस नीमन को दी मात , फिरोज़ा शीर्ष पर बरकरार
न्यूज़ बाइट्स

चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स : अर्जुन ने हंस नीमन को दी मात , फिरोज़ा शीर्ष पर बरकरार

by Niklesh Jain 17 hours ago

Photo : MGD1

चेन्नई ,भारत के शीर्ष ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 के तीसरे दौर में अमेरिका के हंस नीमन को शानदार अंदाज में पराजित कर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ अर्जुन 2 अंकों के साथ अकेले दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि फ्रांस के अलीरेज़ा फिरोज़ा 2.5 अंकों के साथ एकल बढ़त बनाए हुए हैं।

75 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और महत्वपूर्ण फीडे सर्किट अंकों वाले इस प्रतिष्ठित क्लासिकल टूर्नामेंट में अर्जुन ने सफेद मोहरों से खेलते हुए मध्य खेल में बढ़त बनाई और लगातार दबाव बनाए रखा। उन्होंने नीमन के राजा पर सटीक हमला बोलते हुए 43 चालों में जीत दर्ज की। पहले दो मुकाबले ड्रॉ खेलने के बाद यह अर्जुन की पहली जीत रही।

दूसरी ओर शीर्ष वरीयता प्राप्त अलीरेज़ा फिरोज़ा को भारत के निहाल सरीन ने कड़ी टक्कर दी। काले मोहरों से खेल रहे फिरोज़ा ने 53 चालों तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में ड्रॉ बचाते हुए अपनी आधे अंक की बढ़त कायम रखी। निहाल का यह प्रदर्शन भी काफी प्रभावशाली रहा।

विश्व चैंपियन डी. गुकेश का मुकाबला रूस के दिमित्री आंद्रेइकिन से ड्रॉ रहा। सफेद मोहरों से खेल रहे गुकेश ने जीत के लिए भरपूर प्रयास किए, लेकिन आंद्रेइकिन के मजबूत बचाव के सामने उन्हें 54 चालों के बाद अंक साझा करना पड़ा। मुकाबले के अंत में दोनों खिलाड़ियों के पास केवल राजा ही शेष रह गए थे।

एक अन्य मुकाबले में भारत के एम. प्रणेश और उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के बीच केवल 27 चालों में तीन बार समान स्थिति बनने के कारण ड्रॉ पर सहमति हो गई।

Round 3 on 2026/07/18 at 1500 h

Bo.

No.

Rtg

 

White

Result

Black

 

Rtg

No.

PGN

1

2

2757

GM

Erigaisi, Arjun

1 - 0

GM

Niemann, Hans Moke

2730

8

PGN

2

3

2666

GM

Pranesh, M

½ - ½

GM

Abdusattorov, Nodirbek

2766

1

PGN

3

4

2717

GM

Gukesh, D

½ - ½

GM

Andreikin, Dmitry

2710

7

PGN

4

5

2717

GM

Nihal, Sarin

½ - ½

GM

Firouzja, Alireza

2749

6

PGN

Round 4 on 2026/07/19 at 1500 h

Bo.

No.

Rtg

 

White

Result

Black

 

Rtg

No.

PGN

1

8

2730

GM

Niemann, Hans Moke

GM

Firouzja, Alireza

2749

6

2

7

2710

GM

Andreikin, Dmitry

GM

Nihal, Sarin

2717

5

3

1

2766

GM

Abdusattorov, Nodirbek

GM

Gukesh, D

2717

4

4

2

2757

GM

Erigaisi, Arjun

GM

Pranesh, M

2666

3

Rank after Round 3

Rk.

SNo

 

Name

FED

Rtg

Pts.

 TB1 

 TB2 

 TB3 

 TB4 

1

6

GM

Firouzja, Alireza

FRA

2749

2,5

0

2,75

2

1

2

2

GM

Erigaisi, Arjun

IND

2757

2

0

2,5

1

0

3

5

GM

Nihal, Sarin

IND

2717

1,5

0

2,25

0

0

4

1

GM

Abdusattorov, Nodirbek

UZB

2766

1,5

0

2

0

0

7

GM

Andreikin, Dmitry

FID

2710

1,5

0

2

0

0

6

3

GM

Pranesh, M

IND

2666

1

0

1,5

0

0

4

GM

Gukesh, D

IND

2717

1

0

1,5

0

0

8

GM

Niemann, Hans Moke

USA

2730

1

0

1,5

0

0



Contact Us