भोपाल में चल रहे खेलो चैस इंडिया क्लासिकल टूर्नामेंट के तीसरे दिन चौथे और पांचवें राउंड के मुकाबले खेले गए। कामद मिश्रा ने आज के दोनों मुक़ाबले जीत कर टूर्नामेंट मे एकल बढ़त बना ली है !

सुबह के मुकाबले

आज सुबह खेले गए चौथे रौद में बोर्ड 1 पर कामद मिश्रा ने दक्ष जैन को मात्र 23 चालों में पराजित कर दिया !


वहीं दूसरे बोर्ड पर नितिन रघुवंशी और सुप्रतिम भद्रा के बीच मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।


तीसरे बोर्ड पर देबोप्रिय दत्ता ने सार्थक झा को करारी शिकस्त दी।

शाम के मुकाबले

पहले बोर्ड पर कामद मिश्रा ने गोहर अल्विस बैरो को मात्र 20 चालों में हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और 5/5 अंकों के साथ टूर्नामेंट में एकल बढ़त बना ली।

वहीं शीर्ष वरीय निकलेश जैन को नितिन रघुवंशी नें अपनी बेहतरीन ओपनिंग की तैयारी से ड्रॉ पर रोक लिया


दूसरे और तीसरे बोर्ड पर मुकाबले ड्रॉ रहे।


चौथे बोर्ड पर मेदांत जैन ने लंबे संघर्ष के बाद 60वीं चाल में सुप्रतिम भद्रा को मात दी और महत्वपूर्ण जीत हासिल की।


अब सभी की नजरें अगले राउंड पर होंगी, जहां कामद मिश्रा अपनी बढ़त बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगे और बाकी खिलाड़ी भी अब रफ्तार पकड़ना चाहेंगे

धन्यवाद छोला चैस : खेलो चैस इंडिया मुहिम के तहत जनवरी 2023 से यह अब तक तक का क्रमशः 94वा आयोजन है और इसे अब और बेहतर बनाने और अगली पीढ़ी को बेहतर मंच देने की हमारी मुहिम में अब छोला चैस का सहयोग मिला है, हम उनके आभारी है की उन्होंने मध्य प्रदेश के साथ साथ मध्य भारत में हमारी इस मुहिम को अपना समर्थन दिया है ! उम्मीद है यह सहयोग इस आयोजन से कई उभरते खिलाड़ियों को मंच मिलेगा.

धन्यवाद डीजीटी : खेलो चैस इंडिया के तहत हुए पिछले कुछ आयोजनों का सीधा प्रसारण ऑनलाइन डीजीटी बोर्ड के माध्यम से किया जा रहा है और इसके पीछे हमें डीजीटी का सहयोग मिला है हम उनके भी बहुत आभारी है डीजीटी बोर्ड पर खेलते युवा खिलाड़ियों की ललक और प्रेरणा देखते ही बनती है.


📋 छठे राउंड की पेयरिंग्स:

Round 6 on 2026/10/20 at 10 AM