chessbase india logo

चेन्नई :जल्लीकट्टू विवाद :हाथी घोड़े भी हड़ताल पर

by निकलेश जैन - 20/01/2017

जी हाँ सही पढ़ा आपने !आज हाथी घोड़े भी हड़ताल पर है !जल्लीकट्टू मतलब तमिलनाडु के पारंपरिक खेल को तमिल संस्कृति का एक प्रमुख प्रतीक मानते हुए लगभग पूरा तमिलनाडु बंद है सर्वोच्च न्यायालय के इस पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को बदले जाने के लिए इसके समर्थन में आज चेन्नई बंद है । मतलब चेन्नई ओपन का चौंथा राउंड आज नहीं हुआ आयोजको नें खिलाड़ियों और चेन्नई से अलग अलग स्थानो से आने वाले खिलाड़ियों को आने जाने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए मैच को आज न रखने का फैसला किया है । खैर चेन्नई में 17 देशो के  कुल 304 खिलाड़ी नौवे संस्करण में प्रतिभागिता कर रहे है और उलटफेर भी जारी है पढे ये रिपोर्ट और जाने आखिर जल्लीकट्टू है क्या ..

चेन्नई ओपन अपने तीन पड़ाव पार कर चुका है पर आज 20 जनवरी को सब कुछ थम गया है तमिलनाडू के पारंपरिक और सांस्कृतिक महत्व के खेल जल्लीकट्टू पर सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध को हटाने की मांग के साथ पूरे तमिलनाडू के साथ चेन्नई भी बंद है ऐसे में आयोजको को भी आज राउंड रद्द करने का फैसला करना पड़ा खैर पहले तीन राउंड में क्या हुआ वो देखते है 

फिलहाल तो पहले दोनों वरीय अपनी सीडिंग बचाने में कामयाब रहे है 

 चेन्नई में इटली के ग्रांड मास्टर और टॉप सीड डेविड अल्बर्टों के लिए अब तक सब कुछ ठीक चल रहा है 
डेविड नें काले सफ़ेद मोहरो से तमिलनाडू के प्रतिभाशाली एस जयकुमार (2211) को पराजित किया 
[Event "9th Chennai Open International Grandmast"]
[Site "Chennai India"]
[Date "2017.01.19"]
[Round "3"]
[White "David, Alberto"]
[Black "Jayakumaar, S."]
[Result "1-0"]
[WhiteElo "2569"]
[BlackElo "2211"]
[PlyCount "83"]
[EventDate "2017.01.18"]
[Source "MonRoi"]

1. e4 c5 2. Nf3 Nc6 3. Bb5 g6 4. Bxc6 dxc6 5. d3 Bg7 6. h3 e5 7. Nc3 Qe7 8. Bg5
Nf6 9. Nd2 h6 10. Bh4 O-O 11. a4 a5 12. Nc4 Qc7 13. g4 Re8 14. Qd2 Nh7 15. Qe3
b6 16. Bg3 Ba6 17. O-O-O Bxc4 18. dxc4 Ng5 19. Kb1 Ne6 20. Ne2 Rad8 21. h4
Rxd1+ 22. Rxd1 Rd8 23. Rxd8+ Qxd8 24. Qd3 Qxd3 25. cxd3 g5 26. f3 Nd4 27. Nxd4
cxd4 28. hxg5 hxg5 29. b4 Bf6 30. c5 axb4 31. cxb6 Bd8 32. Bxe5 Bxb6 33. Bf6 c5
34. Kc2 Kh7 35. Bxg5 Kg6 36. Bd2 Ba5 37. Kb3 Kf6 38. Kc4 Ke5 39. Bc1 Bb6 40.
f4+ Ke6 41. f5+ Ke5 42. g5 1-0

महाराष्ट्र के प्रतीक पाटिल कल एकरंग ऊंट के एंडगेम में दूसरे सीड उक्रेन के एडम तुखेव से पराजित हो गए 
[Event "9th Chennai Open International Grandmast"]
[Site "Chennai India"]
[Date "2017.01.19"]
[Round "3"]
[White "Patil, Pratik"]
[Black "Tukhaev, Adam"]
[Result "0-1"]
[WhiteElo "2208"]
[BlackElo "2516"]
[PlyCount "130"]
[EventDate "2017.01.18"]
[Source "MonRoi"]

1. e4 c5 2. c3 Nf6 3. e5 Nd5 4. d4 cxd4 5. Nf3 d6 6. cxd4 dxe5 7. Nxe5 Nc6 8.
Bc4 e6 9. O-O Be7 10. Bb5 Bd7 11. Nxd7 Qxd7 12. Qg4 O-O 13. Nc3 Nf6 14. Bxc6
Qxc6 15. Qe2 Nd5 16. Nxd5 Qxd5 17. Be3 Rac8 18. a3 Rc6 19. Rac1 Rfc8 20. Qd2 a5
21. Rxc6 Rxc6 22. Rc1 a4 23. Kf1 h6 24. Rxc6 Qxc6 25. Qd3 Bd6 26. h4 b5 27. Ke2
Qd5 28. g3 h5 29. Bd2 Be7 30. Bc3 Qb3 31. Qd1 Qxd1+ 32. Kxd1 Kh7 33. Ke2 Kg6
34. Kd3 Kf5 35. d5 exd5 36. Bxg7 f6 37. Bh6 Bc5 38. f3 Bf2 39. Bf4 Ke6 40. Bb8
f5 41. Bf4 Bc5 42. Bb8 Be7 43. Kd4 Bf6+ 44. Kc5 d4 45. Kxb5 d3 46. Bf4 Be5 47.
Bd2 Bxg3 48. Kxa4 Bxh4 49. Kb3 Bg3 50. Kc3 h4 51. Be3 h3 52. Bg1 Ke5 53. Kxd3
Kf4 54. Ke2 h2 55. Bxh2 Bxh2 56. Kf2 Bg3+ 57. Ke2 Bh4 58. a4 Bf6 59. b3 Bc3 60.
Kd3 Be1 61. Ke2 Bb4 62. Kf2 Ba5 63. Ke2 Kg3 64. Ke3 f4+ 65. Ke4 Be1 0-1

मध्य प्रदेश के आईएम एलेक्ट अर्जुन तिवारी एक बार पुनः प्रेरित नजर आ रहे है दिल्ली में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद चेन्नई में भी उन्होने तीसरे राउंड में छठे सीड पोलेंड के ग्रांड मास्टर स्टोपा जेकक को बराबरी पर रोका 
[Event "9th Chennai Open International Grandmast"]
[Site "Chennai India"]
[Date "2017.01.19"]
[Round "3"]
[White "Stopa, Jacek"]
[Black "Tiwari, Arjun"]
[Result "1/2-1/2"]
[WhiteElo "2479"]
[BlackElo "2169"]
[PlyCount "54"]
[EventDate "2017.01.18"]
[Source "MonRoi"]

1. d4 Nf6 2. Bg5 e6 3. e4 h6 4. Bxf6 Qxf6 5. c3 e5 6. Nf3 d6 7. Nbd2 Nd7 8. Bd3
g6 9. O-O Bg7 10. a4 a5 11. Nc4 O-O 12. dxe5 Nxe5 13. Nfxe5 dxe5 14. b4 axb4
15. cxb4 Rd8 16. Qc2 Be6 17. Na5 Ra7 18. Qxc7 Rxa5 19. bxa5 Rxd3 20. Qxb7 Bf8
21. a6 Bh3 22. gxh3 Rxh3 23. f4 Bc5+ 24. Kg2 Rxh2+ 25. Kxh2 Qh4+ 26. Kg2 Qg4+
27. Kh2 Qh4+ 1/2-1/2

खैर वैसे तो सब कुछ ठीक चल रहा था की अचानक हमें तय कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी मिली 

आज मतलब 20 जनवरी का राउंड रद्द कर उसे आगे बढ़ा दिया गया था ,इसकी वजह से अब सोमवार याने 23 जनवरी को भी दो राउंड खेले जाएंगे पर ऐसा हुआ क्यूँ ?
दरअसल तामिल संस्कृति में सदियों से सांड ( बैल की प्रजाति )  को लेकर खेला जाता है जल्लीकट्टू 

तमिलनाडु में जल्लीकट्टू खेल पर लगे प्रतिबंध को लेकर राज्य भर में विरोध प्रदर्शन जारी है. चेन्नई के मरीना बीच पर हजारों की तादाद में लोग जमा हुए हैं और मांग कर रहे हैं कि पोंगल के मौके पर होने वाले जल्लीकट्टू खेल पर सुप्रीम कोर्ट ने जो प्रतिबंध लगाया है, उसे हटाया जाए.

इस खेल को लेकर हो रहे प्रदर्शन से जल्लीकट्टू ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर ली हैं. ऐसे में अगर आप नहीं जानते कि यह खेल आखिर है क्या और जल्लीकट्टू का मतलब क्या होता है तो अब जान लीजिए. तमिल भाषा जानने वालों का कहना है कि 'जल्ली' शब्द दरअसल 'सल्ली' से आया है जिसका मतलब होता है 'सिक्के' और कट्टू का अर्थ है 'बांधा हुआ.' जल्लीकट्टू सांडों का खेल है जिसमें उसके सींग पर कपड़ा बांधा जाता है. जो खिलाड़ी सांड के सींग पर बांधे हुए इस कपड़े को निकाल लेता है उसे ईनाम के रूप में सिक्के या पैसे मिलते हैं. इसलिए इस खेल को जल्लीकट्टू के नाम से जाना जाता है.

आप एनडीटीवी इंडिया का यह लेख भी पढ़ सकते है 

तमिल फिल्म इंडस्ट्री भी जल्लीकट्टू के समर्थन में एकजुट हो गयी है

यहाँ तक की पाँच बार के विश्व चैम्पियन और चेन्नई के जन्मे विश्वनाथन आनंद नें भी जल्लीकट्टू के पक्ष में ट्वीट किए जिसे देखते ही देखते हजारो लोगो नें पसंद और रीट्वीट किया । 

 

 आनंद नें पशुओ के अधिकारो को महत्वपूर्ण बताया पर लिखा की यहाँ बात संस्कृति और मान्यताओं की है

 

चेन्नई में आज 12 घंटे का बंद घोषित किया गया है जिसे कारण आयोजको को राउंड रद्द करना पड़ा 

लाखो लोग तमिलनाडु की सड़कों पर आ गए है ,लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे है और बात प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य न्यायाधीश सबके स्तर पर जल्लीकट्टू पर बातचीत और कुछ रास्ता निकालने के प्रयास जारी है ..

चेन्नई ओपन की खबरे पढ़ने के लिए पढ़ते रहे  www.chessbes.in 

हिन्दी में शतरंज की सभी खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे - चेसबेस हिन्दी न्यूज़ पेज 

Contact Us